Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अटल स्मृति दिवस पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, अटल उद्यान में दीप प्रज्ज्वलन कर दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 25 दिसंबर को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते ह...

जगदलपुर:

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 25 दिसंबर को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित अटल उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा संध्या समय दीप प्रज्ज्वलन कर अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि युगपुरुष अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अटल जी के राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

श्री पाण्डेय ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर स्थानीय लालबाग मैदान में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल स्मारक में स्थापित उनकी प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा किया जाएगा। इसी अवसर पर प्रदेश के नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण योजना के अंतर्गत निर्मित 100 से अधिक अटल स्मारकों का भी वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही एवं योगेन्द्र पाण्डेय, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

No comments