Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महारानी अस्पताल में जिला पुलिस बस्तर द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

यह भी पढ़ें -

39 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मानव सेवा का दिया संदेश जगदलपुर: जिला पुलिस बस्तर द्वारा मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए दिनांक...

39 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मानव सेवा का दिया संदेश

जगदलपुर:

जिला पुलिस बस्तर द्वारा मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए दिनांक 21 जनवरी 2026 को महारानी अस्पताल, जगदलपुर में एक निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा संपन्न हुआ।

इस रक्तदान शिविर में पुलिस विभाग एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, श्रीमती सृष्टि महेश्वर नाग, रक्षित निरीक्षक अभिजीत सिंह भदौरिया, यातायात पुलिस, कोतवाली थाना, पुलिस लाइन के नव आरक्षक, डीआरजी, बस्तर फाइटर, तथा सामाजिक संगठनों से रोटरेक्ट क्लब, बस्तर बाइकर क्लब, इन सेन क्लब, इनरव्हील क्लब जगदलपुर के सदस्यों ने रक्तदान किया। कुल 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था, ताकि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, ब्लड बैंक प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत, राजकुमार आड़ील, यतेंद्र देवांगन, प्रकाश देवांगन सहित अन्य पुलिस एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में भी मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कुछ माह पूर्व स्वयं पुलिस अधीक्षक ने भी निःशुल्क रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया था।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे आगे आकर निःशुल्क रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सहभागी बनें, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण अपने जीवन से हाथ न धोना पड़े।

No comments