जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने लोहंडीगुड़ा स्थित वनवासी विकास समिति में आयोजित एक ...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने लोहंडीगुड़ा स्थित वनवासी विकास समिति में आयोजित एक सादे लेकिन अर्थपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वेच्छा से प्राप्त दान सामग्री समिति को सौंपी गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधायक विनायक गोयल ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग स्वरूप नकद राशि के साथ सब्जी और अनाज दान किया गया है। इस दान का उपयोग आश्रम में रहकर अध्ययन कर रहे आदिवासी बच्चों के भोजन और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा।
विधायक गोयल ने इस सामाजिक पहल के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग का सहयोग ही ऐसे प्रयासों को सफल बनाता है।
कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षकगण, लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व के इस अवसर को सेवा और सहयोग के रूप में मनाया।


No comments