Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप का सातवां वार्षिक उत्सव संपन्न स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप का सातवां वार्षिक उत्सव सोमवार को जगदलपुर स्थित रोटरी हाल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन...

जगदलपुर:

मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप का सातवां वार्षिक उत्सव सोमवार को जगदलपुर स्थित रोटरी हाल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री निवास राव मद्दी तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवा एवं उभरते कलाकारों को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और कला कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुई। सरस्वती वंदना का मधुर गायन आभा सामदेकर ने किया, जिसके पश्चात आशा सोनी ने भजन प्रस्तुति दी। ग्रुप का शीर्षक गीत आर.पी. पॉल एवं आभा सामदेकर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

संगीत संध्या में नए, पुराने तथा शास्त्रीय रागों पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने देर रात तक खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम में संगीत, उत्साह और सामुदायिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर जनवरी माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। जन्मदिन मनाने वालों में नरेश संकट, राजीव नारंग एवं कमल झज्ज शामिल रहे। वहीं सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बस्तर आधारित फिल्म “माटी” के कहानीकार संपत झा, निर्माता अविनाश प्रसाद, संगीत क्षेत्र से अनामिका झा, वरिष्ठ उद्घोषक एम.ए. रहीम एवं अफजल अली को सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग के लिए सवेरा ग्रुप के जितेंद्र अहलूवालिया एवं कमलेश पांडे का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संगीता सिंह, भास्कर पांडे, बिट्टू, जी.वी.एस. राव, अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, दीपलता उइके, एम.बी. मंजूषा, आशा सोनी, एल.पी. सोनी, नरेश संकट, डॉ. ज्योति लागू, संग्राम सिंह राणा, आर.पी. पॉल एवं रूपाली पॉल शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप की सदस्य मंजू पॉल एवं ममता सिंह राणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अध्यक्षीय उद्बोधन में ग्रुप अध्यक्ष आर.पी. पॉल ने कहा कि “मेरी आवाज मेरी पहचान” केवल एक गायन मंच नहीं, बल्कि सीखने, सिखाने और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने का एक सशक्त प्रयास है।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अभय सामदेकर एवं कमल झज्ज द्वारा किया गया।

No comments