जगदलपुर: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण में आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, सांस्कृतिक चेतना, ...
जगदलपुर: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण में आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, सांस्कृतिक चेतना, किसान सशक्तिकरण, युवाओं के आत्मविश्वास और डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से सुना गया।
बस्तर सांसद Mahesh Kashyap ने नगरनार मंडल के धनपूंजी शक्तिकेंद्र अंतर्गत बूथ सौरापारा में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट दिशा देने वाला जनसंवाद है।
सांसद कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत की एआई तकनीक में बढ़ती वैश्विक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कृषि, डेयरी, स्वास्थ्य तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में किया जा रहा है। यह विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने टी-20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए भारतीयता के वैश्विक सम्मान की बात कही। साथ ही अंगदान के प्रति जागरूकता, साइबर सुरक्षा में सतर्कता और वित्तीय साक्षरता को समय की आवश्यकता बताया।
प्रधानमंत्री ने कृषि उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी को भारत की शक्ति बताते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को दोहराया तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को विकसित भारत 2047 की आधारशिला बताया।
इस अवसर पर नगरनार मंडल के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को और मजबूती मिली।


No comments