Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पथरागुड़ा बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, मातृशक्ति और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 22 फरवरी 2026(विमलेंदु शेखर झा): पथरागुड़ा बस्ती स्थित भंगाराम चौक पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक...

जगदलपुर, 22 फरवरी 2026(विमलेंदु शेखर झा):

पथरागुड़ा बस्ती स्थित भंगाराम चौक पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा के साथ हुई। “जय श्रीराम” के उद्घोष के बीच यह यात्रा पथरागुड़ा बस्ती की विभिन्न गलियों से होते हुए माता मंदिर पहुंची और अंततः भंगाराम शिवालय में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 100 से अधिक मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

भंगाराम चौक पार्क में आयोजित मुख्य सम्मेलन में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विभाग संपर्क प्रमुख श्री सचिन द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ प्रांत की सह बौद्धिक प्रमुख श्रीमती प्राची गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के नगर प्रमुख श्री प्रतीक जी तथा देवांगन समाज की प्रतिनिधि श्रीमती दमयंती देवांगन मंचासीन रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सम्मेलन को विशेष गरिमा प्रदान की। कुमारी सुवर्णा ने “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। महिला मंडलियों द्वारा गणेश भजन, शिव शंकर भजन और आदिशक्ति मां दुर्गा के भजनों का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भारत माता की आरती सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ की।

अपने संबोधन में श्रीमती प्राची गर्ग ने मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मातृत्व की महत्ता को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता श्री सचिन द्विवेदी ने हिंदू समाज को संगठित रहने, धर्म के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। श्री प्रतीक जी ने हिंदू समाज को अपने धर्म पर गर्व करने तथा समाज को भ्रमित करने वाली शक्तियों से सजग रहने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का संचालन दिव्य नारायण साहू एवं श्रीमती दमयंती देवांगन ने किया। आयोजन में मातृशक्ति और युवा शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रीमती मीना साहू, ज्योति देवांगन, सरोज भोई, पिल्लन सेन सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं युवाओं में दिव्य नारायण साहू, प्रियांशु शुक्ला, पिंटू बिशोई, रंजीत पटनायक, ललित नारायण साहू, बॉब सोनी, मानव संगतानी सहित अन्य युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी सामाजिक सद्भाव विभाग प्रमुख श्री शशिकांत सिंह गौतम एवं जिला प्रमुख श्री चन्द्र प्रकाश देवांगन रहे। अंत में श्री चन्द्र प्रकाश देवांगन ने सभी अतिथियों, मातृशक्तियों और युवाओं का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन के समापन पर महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की सफलता में सहभागिता निभाई।

No comments