लोहण्डीगुड़ा, 17 फरवरी 2026(विमलेंदु शेखर झा): शासकीय नवीन महाविद्यालय लोहण्डीगुड़ा में आज मंगलवार को जनभागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया...
लोहण्डीगुड़ा, 17 फरवरी 2026(विमलेंदु शेखर झा):
शासकीय नवीन महाविद्यालय लोहण्डीगुड़ा में आज मंगलवार को जनभागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्यूराम कश्यप ने की। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण तथा अन्य जनभागीदारी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों की सहमति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रमुख मुद्दे जिन पर बनी सहमति:
•महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया को गति देना।
•स्थायी भवन निर्माण तक अस्थायी भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
•पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु नलकूप उत्खनन कराया जाना।
•महाविद्यालय परिसर के सामने मुरम पटाई कर आवागमन सुगम बनाना।
अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास पर प्राथमिकता से कार्य करना।
बैठक के दौरान सदस्यों ने महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हित में शीघ्र कार्यवाही करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।



No comments