Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भगवान परशुराम जयंती पर रायपुर में भक्ति और सेवा का संगम, सामाजिक एकता का संदेश

यह भी पढ़ें -

रायपुर:  भगवान भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। वर्ल्ड ब्...

रायपुर: भगवान भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा और युवा अध्यक्ष अविनय दुबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने भगवान परशुराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

धार्मिक आयोजन के पश्चात सेवा भावना का परिचय देते हुए आजाद चौक में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्रद्धालुओं और आमजन के बीच सेव-बूंदी का वितरण किया गया, जिससे वातावरण में उत्साह और भाईचारे की भावना और प्रबल हुई। इस अवसर पर प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता रही, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी सशक्त संदेश दिया।

No comments