Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मिशन गांव चलो अभियान के तहत नानगुर ब्लॉक में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, बूथ-पंचायत कमेटी गठन पर जोर

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मिशन गांव चलो अभियान” के अंतर्गत संगठन सृजन कार्यक्रम को गति देते हु...

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मिशन गांव चलो अभियान” के अंतर्गत संगठन सृजन कार्यक्रम को गति देते हुए नानगुर ब्लॉक में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठक शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में तथा नानगुर प्रभारी एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठकों का आयोजन ग्राम पंचायत तिरिया, कावापाल, कालागुड़ा एवं टाइपदर में किया गया, जिसमें बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सह प्रभारी विजय सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तुला राम, कांग्रेस सचिव सुन्दर जी, पदम नेताम, दीपक नाग, डोमू, चेलमु नाग, चेतन नाग, रोनू नाग, बामदेव, खेमराज सेठिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

No comments