Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

चंद्रिका सिंह पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक नियुक्त, संघ ने किया सम्मान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):  जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह को पेंशनर फोरम का प्रांतीय संयोजक घोषित किए जाने प...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह को पेंशनर फोरम का प्रांतीय संयोजक घोषित किए जाने पर संघ पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया।

जिला अध्यक्ष के.के. भटनागर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर चंद्रिका सिंह ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण और महंगाई भत्ते में हो रही देरी को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पेंशनर फोरम में जय नारायण श्रीवास्तव को संरक्षक, डॉ. डी.पी. मनहर, आर.के. थवईत, ओ.पी. शर्मा, विद्या भूषण दुबे और अनिल शुक्ला की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में अनंत महतो, अनवर हुसैन, सुनीता शोरी, विपिन तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments