Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व मोतीलाल नेहरू वार्ड में सेक्टर/बूथ कमेटी गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) :  आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्दे...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : 

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देशानुसार दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी के नेतृत्व में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जतिन जायसवाल एवं प्रभारी अमरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटवा व पूर्व महामंत्री अनवर खान की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व मोतीलाल नेहरू वार्ड की संयुक्त सेक्टर/बूथ कमेटी गठन प्रकिया को लेकर व आगामी कार्ययोजना हेतु नयापारा में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी "मिशन गाँव चलो अभियान" जारी है इसी तारतम्य में शहरी क्षेत्र अंतर्गत बूथ सेक्टर की मजबूती हेतु आज शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व मोतीलाल नेहरू वार्ड की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है जिसमें सेक्टर व बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।

इस दौरान जयशंकर श्रीवास, माही श्रीवास्तव,भरत यादव, गीता,संगीता,जावेद बख्श, महादेव, अविनाश, सुजाता,लक्ष्मी, लक्ष्मी कश्यप,राजकुमारी, सरिता, रेखा मसीह, कविता यादव, करुणा, निशा, संतोषी, सुखदई, पदमनी आदि मौजूद रहे।

No comments