Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर विश्वविद्यालय में 4-5 मई को ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’, नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा मंच

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :   बस्तर अंचल में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन 4 और 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा बस...

जगदलपुर :  बस्तर अंचल में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन 4 और 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को स्टार्टअप, तकनीकी नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सोमवार को आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नवाचार की सोच विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव सहित कई प्राध्यापक प्रो. कोले, प्रो. सजीवन, प्रो. सोनी, तूलिका शर्मा, रश्मि देवांगन और मिश्रा उपस्थित रहे।

इसके साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इनमें डॉ. सुमीत दास, डॉ. राम राकेश जांगिड़, अनिल लुक्कड़, देवेंद्र देवांगन, कल्पना शर्मा, रुद्रा पांडे और अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ युवाओं को नए विचारों, तकनीकी प्रयोगों और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का एक सशक्त मंच बनेगा। यह आयोजन न केवल स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती प्रदान करेगा।

No comments