Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन, ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाया गया आयोजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को पूरे जिले में ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में श्रद्ध...

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को पूरे जिले में ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर जिले के सभी 13 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पश्चिमी नगर मंडल और पूर्वी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर वार्ड एवं तिरंगा चौक स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन, संघर्ष और योगदान को याद किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके विचारों ने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां सभी नागरिकों को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब का जीवन हमें समाज में समरसता, न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में भूमिका निभाएं।

पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि बाबासाहेब देश की अमूल्य धरोहर हैं। भाजपा उनके जन्मदिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने बाबासाहेब को दूरदर्शी, सहिष्णु और राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी अपने उद्बोधन में बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुधीर पाण्डेय, खेम सिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, लखीधर बघेल, ललिता बघेल, सफीरा साहू, प्रकाश झा, माहेश्वरी ठाकुर, संतोष बघेल, विनय सोना, सुरेश गुप्ता, राकेश तिवारी, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, कृष्ण कुमार शुक्ला, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा, रौशन झा, फिरोज बस्तरिया, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments