Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

रक्तदान शिविर को लेकर मेडिकल कॉलेज में चर्चा, संत निरंकारी फाउंडेशन ने की भागीदारी की अपील

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):  संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर गत...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय बनाते हुए शिविर की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। वहीं मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए सदस्यों ने रक्तदान शिविर की जानकारी साझा की और लोगों से बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेने की अपील की।

ज्ञात हो कि यह शिविर 25 अप्रैल (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। फाउंडेशन ने इसे सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण अभियान बताया है।

No comments