जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण के लिये लाये गये नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली का...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण के लिये लाये गये नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं का पुतला फूंका। धरमपुरा पीजी कालेज के सामने कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपक बैज का पुतला दहन करते हुये भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। महिला मोर्चा की भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तख्ती,बैनर व नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी आचरण पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो इस आशय के साथ यह अधिनियम लाया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार फिर महिलाओं के साथ छल करते उन्हें उनका अधिकार मिलने से रोका है। कांग्रेसी कभी नहीं चाहते कि देश में मातृशक्ति का नेतृत्व बढ़े। कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा समझती है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष बकावण्ड सोनबारी भद्रे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जो मातृशक्ति के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आने वाली थी, उसे कांग्रेस पार्टी समेत पूरी विपक्षी दलों ने इस अधिनियम का विरोध करके उनके जीवन में आने वाली खुशहाली को छीन लिया है। महिलाओं को मिलने वाले अधिकार से कांग्रेस पार्टी ने वंचित किया है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है जो केवल महिलाओं अपमानित करती है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि पिछले 12 बारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के नाम से लागू कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व विपक्षी दलों को महिलाओं का आगेे बढ़ना रास नहीं आ रहा है। महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर विकसित भारत की संकल्पना को पूरी करने के लिए प्रतिबध्द है तो कांग्रेस पार्टी का महिला विरोधी रवैया महिलाओं से उनका हक छीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल महिला विरोधी चरित्र से देश की मातृशक्ति नाराज़ है। भाजपा ने सदैव नारी के संवैधानिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा की है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल,जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, जिला मंत्री नरसिंह राव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,ममता राणा,भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष तोकापाल रितेश जोशी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, रामप्रसाद मौर्य ,प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी आनंद झा,शशिनाथ पाठक,अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, योगेश शुक्ला,बिजली बैद्य,माधवी मण्डल,दिलीप झा,मंगतू कश्यप,भरत कश्यप, जीवनाथ मौर्य,राजा यादव,परमेश राजा,आशा साहू,त्रिवेणी रन्धारी,गायत्री बघेल, रेखा सिंह,उर्मिला यादव,अनिल लुंकड़,विनय सोना,बन्दू पांडे,रौशन झा, ंरोहन घोष,बीबी चंदा बानो,लक्ष्मी घरात, पुष्पा मिश्रा,संगीता महाराणा, सविता साहनी,सुमित्रा पोद्दार,अनिता मल्लिक,शेफाली मजुमदार, तेजस्विता घोष ,अनिता भारत,सुमित्रा विश्वास, राधा वरदे,रंगबती कश्यप, परमजीत कौर,मधुमिता कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, नीलम यादव,जुबैदा बेगम,जमीला बेगम,पद्मिनी बघेल,नसीमा बेगम,कनीज फातिमा,निर्मला,क़ुरैशी बेगम,तुलसी कश्यप, संध्या डोंगरे ,विभा शाह मधु अजीज खान,मोहम्मद इमरान खान,राजपाल कसेर, रूपेश समरथ,अलका सेंगर,किरण सेन,उमेश यादव,प्रेम यादव,अमित कपूर,अमित रामेटेके,मणिविक्रम नायडू,अनिमेष चौहान,राज पाण्डे, विक्रम सिंह ठाकुर,दिलीप सुंदरानी,भूपेंद्र सिंह ठाकुर ,रमेश नायडू,सुरेश मिश्रा,राहुल सोनी,गुलाम मुस्तफा खान,मयंक दीवान,भरत बाबू,आत्माराम जोशी,अजय सेठिया , अनिता पटेल,रितेश झा ,विनय राजू,बृजेश कपूर, गुलशन लाल,विक्की राव आदि सहित अन्य मौजूद थे।




No comments