Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहर में मूलभूत सुविधाओं का संकट, कांग्रेस ने निगम और भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार, स्थानीय विधायक, महापौर और नगर नि...

जगदलपुर:

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार, स्थानीय विधायक, महापौर और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं।

मौर्य ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को गंदा पानी मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रहा है। ‘अमृत मिशन’ जैसी योजनाएं अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं।

उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे जनहित के बजाय स्वहित में कार्य कर रहे हैं, जबकि शहर की जनता परेशान है। संपत्ति कर और पानी कर में वृद्धि के बावजूद नागरिकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

कांग्रेस नेता ने नगर निगम में “कमीशनखोरी” का आरोप लगाते हुए कहा कि फाइलों की मंजूरी से लेकर ठेकों तक अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों और ठेला संचालकों को परेशान किया जा रहा है।

सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मौर्य ने कहा कि शहर में कचरे के ढेर लगे हैं और नियमित सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर के पिछड़ने को नगर निगम की विफलता का प्रमाण बताया।

स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल भूमिपूजन तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर विकास कार्य नजर नहीं आते। शहर में सड़क और ड्रेनेज निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कई जगह काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

मौर्य ने कहा कि जर्जर सड़कों और उड़ती धूल से आम नागरिक, विशेषकर बच्चे, प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल कागजों और विज्ञापनों में विकास दिखा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति शून्य है।

अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शहर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी नगर निगम और विधायक कार्यालय का घेराव करेगी।

No comments