Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोन्ड्रोजी में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह

यह भी पढ़ें -

बीजापुर (विमलेंदु शेखर झा):  ग्राम पंचायत कोन्ड्रोजी में चन्द्री बुढ़ी माता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन...

बीजापुर (विमलेंदु शेखर झा): ग्राम पंचायत कोन्ड्रोजी में चन्द्री बुढ़ी माता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-04 (सत्र 2026) का शुभारंभ ढोला डोंगरी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने ट्रॉफियों का अनावरण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच की शुरुआत कराई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलाम, जगत बघेल, पवन नाग, संतोष पुजारी, महेश जायसवाल, सरपंच लालू कतलाम और उपसरपंच रामदयाल नाग सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹30,000 महेश गागड़ा तथा द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 दसरी कोरसा द्वारा प्रदत्त है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके मनोबल को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की।

No comments