Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर नगर निगम की पहल: एकमुश्त संपत्तिकर भुगतान पर 6.25% की विशेष छूट

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):     नगरपालिक निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए संपत्तिकर के एकमुश्त भुगता...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):    नगरपालिक निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए संपत्तिकर के एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट की घोषणा की है। निगम प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत लागू किया गया है।

घोषणा के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक जो भी नागरिक अपना संपत्तिकर एकमुश्त जमा करेंगे, उन्हें कुल कर राशि पर 6.25 प्रतिशत की आकर्षक छूट प्रदान की जाएगी। निगम का मानना है कि इस पहल से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी और साथ ही कर संग्रहण में भी तेजी आएगी।

नगर निगम प्रशासन ने सभी संपत्तिकर दाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने बकाया कर का भुगतान कर इस छूट का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही, समय पर कर जमा कर शहर के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

निगम अधिकारियों के अनुसार, नागरिकों के सहयोग से ही शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलती है। इसलिए यह योजना न केवल करदाताओं के लिए लाभकारी है, बल्कि पूरे शहर के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है।

No comments