Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में धान मिलिंग व परिवहन में अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के कस्टम मिलिंग और परिवहन में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला प्रश...

जगदलपुर:   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के कस्टम मिलिंग और परिवहन में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर मोटा और पतला धान खरीदा गया, लेकिन कस्टम मिलिंग नीति स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल नहीं रही। इसके चलते स्थानीय राइस मिलर्स ने धान की मिलिंग नहीं की, जिससे उपार्जन केंद्रों में पिछले छह माह से धान का भारी स्टॉक पड़ा हुआ है। उचित रखरखाव के अभाव में धान में सूखत (नुकसान) हो रहा है, जिससे सहकारी समितियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य विपणन संघ के माध्यम से अन्य जिलों के मिलर्स को धान उठाव के लिए जारी डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) का दुरुपयोग किया जा रहा है। बाहरी मिलर्स निर्धारित मात्रा में धान नहीं उठा रहे, बल्कि डीओ को स्थानीय मिलर्स को बेचकर परिवहन मद में अनुचित लाभ कमा रहे हैं। साथ ही जीपीएस प्रणाली का भी दुरुपयोग कर धान को निर्धारित मिल तक पहुंचाने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही खपाया जा रहा है।



इसके अलावा परिवहन के दौरान ओवरलोडिंग, एक डीओ में निर्धारित मात्रा से अधिक धान भरने और फर्जी निकासी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस पूरे मामले में कुछ अधिकारियों और संग्रहण केंद्र प्रभारियों की भूमिका संदिग्ध है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

जिले में जारी सभी डीओ की उच्चस्तरीय जांच

बाहरी मिलर्स द्वारा बेचे गए डीओ निरस्त कर धान जब्ती

परिवहन में लगे वाहनों की जीपीएस आधारित जांच

उपार्जन केंद्रों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन

धान की सूखत व क्षति की भरपाई

दोषी अधिकारियों व संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई

पिछले वर्ष धान का चावल (कस्टम मिलिंग) जमा नहीं करने वाले मिलर्स को ब्लैकलिस्ट किया जाए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों और सहकारी संस्थाओं के हित में तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उमाशंकर शुक्ला, लता निषाद, कोमल सेना, प्रशांत जैन, निकेत राज झा, अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, विजेन्द्र ठाकुर, नीतीश शर्मा और सलीम अली सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments