Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जिला स्तर पर एनएसएस समीक्षा बैठक सम्पन्न, सामाजिक सरोकारों को और गति देने पर जोर

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, बस्तर(विमलेंदु शेखर झा): राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत जिला बस्तर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शहीद महेंद्र कर्मा विश्ववि...

जगदलपुर, बस्तर(विमलेंदु शेखर झा):

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत जिला बस्तर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए एनएसएस गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार ने की। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, ग्राम विकास और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास ने जिले में संचालित एनएसएस गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की जानकारी देते हुए आगामी विशेष शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने-अपने संस्थानों में संचालित गतिविधियों का विवरण साझा किया और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें डॉ. भुवनेश्वर लाल साहू, विजय चंद्राकर, लिलेश देवांगन, निरंजन दास, तारा ठाकुर, मसू राम मंडली, हिरेंद्र तिवारी, जमुना ठाकुर, आईजक मैम, परमानंद ठाकुर, प्रमोद कुमार मरावी, राजीव पाणिग्राही, डोरिश मैम, प्रिंसी दुग्गा, मनीषा टाइगर और राहुल सिंह सहित अन्य शामिल थे।

बैठक के अंत में डॉ. सजीवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जिले में सामाजिक विकास और जनजागरूकता के कार्यों को नई गति मिलेगी।

No comments