जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के तहत नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में सेक्टर स्त...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के तहत नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में सेक्टर स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सातों बूथ कमेटियों एवं पंचायत कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
यह बैठक शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ब्लॉक प्रभारी उमाशंकर शुक्ला एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन राव, प्रकाश राव, जिला सचिव अगेना, मंडल अध्यक्ष प्रणय शील, वेंकट राव, शंकर गुप्ता, प्रवीण राव, त्रिनाथ राव, अभय सिंह, राजू, संतोष, हर्षो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया, ताकि कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।



No comments