Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सुकमा में पोषण पखवाड़ा शुरू, बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस

यह भी पढ़ें -

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा):  जिले की सभी आंगनबाड़ियों में 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के पोष...

सुकमा (विमलेंदु शेखर झा): जिले की सभी आंगनबाड़ियों में 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना है।

पखवाड़े के दौरान 5 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन, लंबाई और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही बच्चों की माताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, ताकि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
जिला प्रशासन की इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बताया जा रहा है, जिसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलेगी।

No comments