Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

इंदिरा गांधी वार्ड की मतदाता सूची जारी, 20 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 की निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई ह...

जगदलपुर:    नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 की निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संपन्न हुआ है।

निर्वाचक नामावली में नामों के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान वार्ड के सभी पात्र नागरिक सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या त्रुटियों के निराकरण हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

नगर निगम प्रशासन ने वार्डवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, तो तय समय सीमा के भीतर ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

नगरपालिका निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।

No comments