कांकेर : भानुप्रतापपुर में जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई “Self-Enumeration” प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद पहल करत...
कांकेर : भानुप्रतापपुर में जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई “Self-Enumeration” प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद पहल करते हुए अपनी जनगणना पूरी की। उन्होंने इस कदम के जरिए नागरिकों के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अध्यक्ष ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं की नींव है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भरें और जब प्रगणक उनके घर पहुंचे, तो सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में स्व-गणना का पोर्टल शुरू हो चुका है, जिससे नागरिक डिजिटल माध्यम से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि सही आंकड़े ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय करते हैं। यदि नागरिक सही जानकारी देंगे, तो सरकार योजनाएं बेहतर तरीके से बना सकेगी और उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।


No comments