Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, संजय बाजार से दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय बाजार में प्रतिबंधित प...

जगदलपुर:    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय बाजार में प्रतिबंधित पक्षी पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग को 27 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि बाजार में पहाड़ी मैना की गैरकानूनी तरीके से बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने विरोध करते हुए झूमा-झटकी भी की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम मजुमदार और मधुसूदन मजूमदार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

No comments