Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांकेर में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

यह भी पढ़ें -

कांकेर  :छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में स्थित दल्ली रोड पर तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है ...

कांकेर :छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में स्थित दल्ली रोड पर तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे सूखे तेंदूपत्ता में आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखे तेंदूपत्ता के भारी मात्रा में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

No comments