Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत बस्तर में मिली प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियां

यह भी पढ़ें -

  75-80 वर्ष पुरानी दुर्लभ धरोहरों में संरक्षित है वैदिक परंपरा और ओड़िया भाषा का ज्ञान   जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा) । भारतीय ज्ञान परंपरा और...

 

75-80 वर्ष पुरानी दुर्लभ धरोहरों में संरक्षित है वैदिक परंपरा और ओड़िया भाषा का ज्ञान

 जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)

भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा द्वारा बस्तर जिले के बाघनपाल गांव निवासी मिश्रा परिवार के यहां संरक्षित प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियों का महत्वपूर्ण संग्रह खोजा गया है। इन दुर्लभ पांडुलिपियों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित पाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार मिश्रा परिवार द्वारा वर्षों से सुरक्षित रखी गई इन ताड़पत्र पांडुलिपियों में वैदिक परंपराओं, धार्मिक अनुष्ठानों एवं पारंपरिक विधियों का उल्लेख किया गया है। बताया गया कि श्री त्रिलोचन मिश्रा के पिताजी द्वारा ताड़पत्रों में धार्मिक विधानों से संबंधित महत्वपूर्ण लेखन किया गया था, वहीं उनके दादा जी ने ओड़िया भाषा एवं पारंपरिक विधानों से संबंधित दो महत्वपूर्ण ताड़पत्र तैयार किए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार ये ताड़पत्र पांडुलिपियां लगभग 75 से 80 वर्ष पुरानी हैं और क्षेत्र की ऐतिहासिक, भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण मानी जा रही हैं। मिश्रा परिवार मूल रूप से बाघनपाल ग्राम का निवासी है तथा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री त्रिनाथ मिश्रा, राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव के समय से जगदलपुर में निवासरत हैं।

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन ग्रंथों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। ताड़पत्र जैसी प्राचीन धरोहरें भारतीय संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक ज्ञान की अमूल्य निधि मानी जाती हैं। इन पांडुलिपियों का संरक्षण एवं अध्ययन आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह संपूर्ण कार्य नवीन शासकीय महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर के प्राचार्य श्री राजीव पाणिग्राही के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में संपन्न

No comments