जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार को गति देते हुए नगरनार मण्डल में पांच प्रमुख मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्र...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार को गति देते हुए नगरनार मण्डल में पांच प्रमुख मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नगरनार मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मण्डल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी लक्ष्मी घरत को सौंपी गई है। वहीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम सेठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष दुजेश्वर देवांगन, अजजा मोर्चा के अध्यक्ष नीलकंठ ध्रुव तथा अजा मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल कश्यप बनाए गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न समाजों और वर्गों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक विस्तार देने और भाजपा की नीतियों को मजबूत तरीके से जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेगी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।


No comments