जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के दो दिवसीय बस्तर प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 और 19 मई को होने...
जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के दो दिवसीय बस्तर प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 और 19 मई को होने वाले दौरे के दौरान पूरे शहर को भाजपा ध्वजों से सजाने की योजना बनाई गई है। भाजपा संगठन ने स्वागत और अभिनंदन को भव्य बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo और कैबिनेट मंत्री Kedar Kashyap विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से बस्तर सहित देशभर में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और अब क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल खात्मे के बाद गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला बस्तर दौरा है, जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक भी बस्तर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बस्तर को विकास और विश्वास के नए दौर में आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने किया।
बैठक में बस्तर सांसद Mahesh Kashyap सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित



No comments