जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माह...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोमवार को जगदलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।
जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। चुनाव परिणामों को देखने के लिए भाजपा कार्यालय और मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ परिणामों का आनंद लेते रहे।
पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह जीत उसी का प्रमाण है।
ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भी पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।
महापौर संजय पांडेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।
जगदलपुर में मनाया गया यह विजय उत्सव भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश का प्रतीक रहा, जहां पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा।



No comments