Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर लोहंडीगुड़ा में जश्न

यह भी पढ़ें -

लोहंडीगुड़ा (जगदलपुर): पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में लोहंडीगुड़ा मंडल के भाजपा कार्...

लोहंडीगुड़ा (जगदलपुर): पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में लोहंडीगुड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया। मंडल अध्यक्ष मंगतु ने कहा कि यह विजय आम जनता के भरोसे और भाजपा की नीतियों की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परिणाम से संबंधित राज्यों में विकास, शांति और समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी नारायण ठाकुर, महामंत्री सावेंद्र सेठिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी भरत कश्यप, मंत्री तरुण पानीग्राही, महिला अध्यक्ष मंगला मुचाकी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की जीत का उत्सव मनाया।

No comments