Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गोलबाजार चौक में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर व महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हालिया वृद्धि को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई ने सोमवार को शहर के गोल...

जगदलपुर: बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हालिया वृद्धि को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई ने सोमवार को शहर के गोलबाजार चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। सुशील मौर्य ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है और आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां बना रही है, जबकि आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं, ऐसे में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों, गृहिणियों और छोटे व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में एकमुश्त ₹993 और 5 किलो सिलेंडर में ₹261 की वृद्धि से छोटे व्यवसायियों, होटल संचालकों और दुकानदारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।

मौर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द ही गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लेती, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

वहीं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और बढ़ती कीमतें आज भी गंभीर मुद्दे बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शन में ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व सभापति कविता साहू, कोमल सेना, लता निषाद, संकल्प दुबे, अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, अनुराग महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments