करपावंड(विमलेंदु शेखर झा): पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रद...
करपावंड(विमलेंदु शेखर झा): पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पेट्रोल पंप पहुंचकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर आम जनता की समस्याओं को उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनाधार बघेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष डोमू राम पटेल, उद्धव कश्यप, मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर कश्यप, ज्ञानचंद कश्यप, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।


No comments