जगदलपुर: शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत जगदलपुर विकासखंड...
जगदलपुर: शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल तथा बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्राम मारकेल में आयोजित शिविर में सांसद बस्तर महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव शामिल हुए। वहीं कोलावल शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच दूरी कम करने की प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है।
कोलावल शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि वास्तविक विकास तभी संभव है जब प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझे और उनका निराकरण करे। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
मारकेल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए, जहां 89 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं कोलावल शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया और 76 आवेदन प्राप्त हुए। शिविरों में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
मारकेल शिविर में सांसद और विधायक ने लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविरों में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा जाल और आइस बॉक्स वितरित किए गए, स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड और सिकल सेल कार्ड प्रदान किए। टीबी मरीजों को पोषण आहार, मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले हितग्राहियों को चश्मे वितरित किए गए। किसानों को किसान किताब, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, गणवेश और पानी की बोतलें प्रदान की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
इस अवसर पर हितग्राहियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और जीवन स्तर बेहतर बना है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित



No comments