जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरीतराई तालाब एवं विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सड़कों का महापौर संजय पांडेय...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरीतराई तालाब एवं विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सड़कों का महापौर संजय पांडेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
महापौर संजय पांडेय ने छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह एवं लोकमान्य तिलक वार्ड में एमपीएम हॉस्पिटल रोड, एलआईसी ऑफिस रोड तथा सरस्वती शिशु मंदिर रोड कंगोली में बन रही ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
पंडरीतराई तालाब के निरीक्षण के दौरान महापौर ने वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने और तालाब के गहरीकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही वार्डवासियों की मांग पर एक बोर खनन कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वर्षा जल का बेहतर संचयन हो सके।
महापौर संजय पांडेय ने कहा कि पंडरीतराई तालाब को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है और इसे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रेन टू ड्रेन सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की समस्या भी कम होगी।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद एवं सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा, छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल, लोकमान्य तिलक वार्ड पार्षद संतोष गौर, अतुल कौशल, नीलिमा यादव, ईई गोपाल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



No comments