Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नवनियुक्त भाजयुमो टीम ने माँ दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद, पदयात्रा और आतिशबाजी से दिखाया दमखम

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बस्तर की जिला एवं मंडल स्तर की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद बुधवार को भाजपा कार्यालय से लेकर स...

जगदलपुर:   भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बस्तर की जिला एवं मंडल स्तर की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद बुधवार को भाजपा कार्यालय से लेकर सिरहासार स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर तक उत्साह, जोश और संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने माँ दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक से हुई, जिसमें नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, युवा मोर्चा की भूमिका और जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के बाद भाजपा कार्यालय से माँ दंतेश्वरी मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत संदेश और आह्वान को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित बाइक रैली को निरस्त कर पदयात्रा का निर्णय लिया गया। इस पहल को कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सकारात्मक संदेश के रूप में देखा।

हाथों में भाजपा के झंडे और नारों के साथ निकली पदयात्रा ने पूरे शहर का माहौल उत्साहमय बना दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजयुमो जिंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर नई टीम का स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

सिरहासार स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। नवनियुक्त टीम ने माँ दंतेश्वरी से संगठन को मजबूती देने, जनता की सेवा करने और अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी की ऊर्जा और सक्रियता निश्चित रूप से बस्तर में भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में यह टीम युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश झा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments