जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नानगुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मांझीगुड़ा के पुरु...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नानगुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मांझीगुड़ा के पुरुषोत्तम ठाकुर और खगेश्वर ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह बघेल ने किया। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नानगुर क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीलू राम बघेल, ब्लॉक महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लोकेश सेठिया, नानगुर मंडल अध्यक्ष गणेश सेठिया, साड़गुड़ मंडल अध्यक्ष चमनलाल देहारी, बोटी नाग एवं नानगुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सेठिया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे


No comments