Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के 90 छात्रों ने किया उत्तर भारत का एजुकेशनल टूर, राष्ट्रीय संस्थानों में सीखी आधुनिक कृषि तकनीक

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के 90 छात्र-छात्राओं ने उत्तर भारत के विभिन्न राष्ट्रीय कृषि एवं अनुसंधान संस्थ...

जगदलपुर: कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के 90 छात्र-छात्राओं ने उत्तर भारत के विभिन्न राष्ट्रीय कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कर आधुनिक कृषि प्रणाली, डेयरी प्रबंधन और अनुसंधान कार्यों की जानकारी प्राप्त की। यह एजुकेशनल टूर 14 मई से 23 मई 2026 तक आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता आरएस नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों को दिल्ली, करनाल, मनाली और देहरादून स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान डॉ. अश्विनी ठाकुर और डॉ. एनसी मंडावी के विशेष प्रयासों से पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नेशनल प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस, नेशनल जीन बैंक और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान जैसे संस्थानों का दौरा किया। विद्यार्थियों ने उन्नत कृषि तकनीक, बीज संरक्षण, डेयरी प्रबंधन और कृत्रिम गर्भाधान जैसी आधुनिक प्रणालियों को करीब से समझा।

करनाल स्थित डेयरी संस्थान में छात्रों ने साहीवाल, थारपारकर और मुर्राह नस्लों का अध्ययन किया, वहीं हिमाचल प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र और हॉर्टिकल्चर संस्थानों का दौरा कर उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च अकादमी में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस टूर ने उन्हें कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में कृषि और अनुसंधान प्रणाली को समझने का अवसर दिया।






No comments