जगदलपुर: बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा बिक्री करते...
जगदलपुर: बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 49 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पनारापारा स्कूल के पीछे एक महिला ग्राहक का इंतजार करते हुए गांजा बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम निशा नाग निवासी पनारापारा जगदलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


No comments