Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सांसद महेश कश्यप की संवेदनशील पहल, दिल्ली में बिछड़े सुकमा के तीन कार्यकर्ता सुरक्षित मिले

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  नई दिल्ली में आयोजित ‘जनजाति समागम’ कार्यक्रम के दौरान सुकमा जिले से पहुंचे बस्तर के तीन कार्यकर्ता अपने समूह से...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): नई दिल्ली में आयोजित ‘जनजाति समागम’ कार्यक्रम के दौरान सुकमा जिले से पहुंचे बस्तर के तीन कार्यकर्ता अपने समूह से बिछड़ गए थे। अजनबी शहर में अचानक संपर्क टूटने से कार्यकर्ताओं में घबराहट का माहौल बन गया। जैसे ही इसकी जानकारी बस्तर सांसद महेश कश्यप को मिली, उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए अपने सहयोगियों को सक्रिय कर दिया।

सांसद महेश कश्यप के निर्देश पर दिल्ली में मौजूद उनकी टीम ने सघन प्रयास कर कुछ ही घंटों के भीतर तीनों कार्यकर्ताओं को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद सांसद ने उन्हें नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ठहराने की व्यवस्था कराई, जहां उनके भोजन, विश्राम और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

बताया गया कि तीनों कार्यकर्ता वर्तमान में पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सांसद महेश कश्यप की देखरेख में उन्हें सम्मानपूर्वक वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले भेजने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि बस्तर का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और उनकी सुरक्षा, सेवा तथा सम्मान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।




No comments