लोहंडीगुड़ा(विमलेंदु शेखर झा): विकासखंड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलर में एक जमीन पर बाहरी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्...
लोहंडीगुड़ा(विमलेंदु शेखर झा): विकासखंड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलर में एक जमीन पर बाहरी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य का विरोध किया और मामले की जांच की मांग को लेकर जनपद कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार ग्राम परोदा निवासी एक व्यक्ति द्वारा बेलर गांव की सीमा में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ वर्ष पूर्व भी उक्त व्यक्ति ने इसी तरह निर्माण करने का प्रयास किया था, जिसका गांववालों ने विरोध कर उसे वहां से हटाया था।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय बाद अब फिर वही व्यक्ति निर्माण कार्य करता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया।
इसके बाद ग्रामीण जनपद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
मौके पर मौजूद तहसीलदार लोहंडीगुड़ा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद संबंधित व्यक्ति चोरी-छिपे रात के समय निर्माण कार्य करवा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उक्त व्यक्ति किसी विशेष उद्देश्य से गांव में निर्माण कर रहा है, जिसकी जांच जरूरी है।


No comments