तोंगपाल: ग्राम तोंगपाल में क्लस्टर सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीण...
तोंगपाल: ग्राम तोंगपाल में क्लस्टर सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न शिविर लगाए गए, जहां लोगों को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य हूंगाराम मरकाम उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सामवती यादव, सोमरू राम नाग, हरि यादव, दिलीप गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। प्रशासनिक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी खेश, जनपद सीईओ गुप्ता, तहसीलदार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी 12 पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
सुशासन तिहार के दौरान आम जनता को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधित दस्तावेज, आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड वितरित किए गए। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर ही अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान गोद भराई और मुंह मीठा जैसी पारंपरिक एवं जनजागरूकता से जुड़े आयोजन भी किए गए। इन कार्यक्रमों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को उपयोगी बताते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। पूरे आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया।



No comments