Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गन नहीं अब गणतंत्र: भेजा में सुशासन तिहार शिविर, 130 मामलों का मौके पर समाधान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): कभी माओवाद की दहशत से पहचाने जाने वाला लोहंडीगुड़ा विकासखंड का ग्राम भेजा अब बदलती तस्वीर के साथ विकास और सुशासन...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):

कभी माओवाद की दहशत से पहचाने जाने वाला लोहंडीगुड़ा विकासखंड का ग्राम भेजा अब बदलती तस्वीर के साथ विकास और सुशासन की नई मिसाल बनता दिखाई दे रहा है। गांव में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर ने यह संदेश दिया कि अब क्षेत्र में “गन नहीं, गणतंत्र” की आवाज मजबूत हो रही है।

शासन-प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

260 आवेदन पहुंचे, 130 का मौके पर समाधान

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शिविर में कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 130 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमा कश्यप, उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं अनुविभागीय दंडाधिकारी नितीश वर्मा, तहसीलदार कैलाश पोयम और जनपद पंचायत सीईओ धनेश्वर पांडे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

स्वास्थ्य शिविर में जांच, आयुष्मान कार्ड वितरण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेष रूप से टीबी मरीजों की पहचान के लिए एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मुफ्त उपचार की सुविधा मिल सके।  इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मकान स्वीकृति पत्र सौंपे गए। महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

मेधावी विद्यार्थियों और दीदियों का सम्मान

शिविर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र की 11 दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकास की नई राह पर भेजा

ग्रामीणों ने बताया कि एक समय माओवाद के कारण यह इलाका विकास से पूरी तरह कट चुका था, लेकिन अब सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं के पहुंचने से हालात तेजी से बदल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन और प्रशासन की लगातार सक्रियता से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है और अब गांवों में विकास की नई उम्मीद दिखाई देने लगी है।

No comments