Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भवन, सड़क और पुलिया निर्माण से बदलेगी ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर: केदार कश्यप

यह भी पढ़ें -

कोंडागांव:  बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। वन एवं जलवायु प...

कोंडागांव: बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इन कार्यों में पंचायत भवन, सीसी सड़क और पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत सोनाबाल में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन और नगरी में 9 लाख रुपए की लागत की सीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसके अलावा खण्डसरा में 20 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन तथा पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं बोरांग और खबांग में 4.50-4.50 लाख रुपए की पुलिया निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। बेलखेड़ा और पोलंग में भी पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने आमाबुंदीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और संचार सुविधाओं में तेजी से सुधार हो रहा है, जिसका लाभ अब बस्तर के अंतिम गांव तक पहुंचने लगा है।

No comments