Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

झीरम शहीद दिवस पर दरभा में श्रद्धांजलि सभा, राजमन बेंजाम और मिथिलेश स्वर्णकार ने किया माल्यार्पण

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    झीरम शहीद दिवस के अवसर पर दरभा स्थित झीरम घाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम और प...

जगदलपुर:   झीरम शहीद दिवस के अवसर पर दरभा स्थित झीरम घाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजमन बेंजाम और पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने शहीद स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान “झीरम शहीद अमर रहें”, “महेंद्र कर्मा अमर रहें” और “नंदकुमार पटेल अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने झीरम हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों के बलिदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को दरभा के झीरम घाटी में कांग्रेस काफिले पर नक्सली हमला हुआ था, जिसमें महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गौरी प्रसाद मंडल, जिला महामंत्री अब्दुल सईद, गणेश कावड़े, योगेश पानीग्राही, मोहनीश नाग, संजय पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments