जगदलपुर: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा देश के शीर्ष नेतृत्व पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे...
जगदलपुर: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा देश के शीर्ष नेतृत्व पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में Bharatiya Janata Yuva Morcha कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आसना चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान बताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय और अशोभनीय है।
अभिलाष यादव ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन राजनीतिक भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने बयान से नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस पर गैरजिम्मेदार राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान आसना चौक पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए।


No comments