जगदलपुर। आगामी बस्तर गोंचा महापर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से श्री जगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण ...
जगदलपुर। आगामी बस्तर गोंचा महापर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से श्री जगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महापर्व की तैयारियों, धार्मिक परंपराओं और विभिन्न सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में 15 जु बैठक का सबसे प्रेरणादायक पहलू युवाओं का जोश, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना रही। वक्ताओं ने कहा कि समाज का युवा वर्ग केवल परंपराओं का सहभागी ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। युवाओं ने महापर्व को ऐतिहासिक और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। लाई को होने वाले नेत्रोत्सव से लेकर 24 जुलाई को बहुड़ा गोंचा तक आयोजित होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। रथयात्रा, अमनिया भोग, छप्पन भोग, श्रद्धालुओं के लिए सेवा व्यवस्था, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए युवाओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें महापर्व की कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी।
बैठक का सबसे प्रेरणादायक पहलू युवाओं का जोश, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना रही। वक्ताओं ने कहा कि समाज का युवा वर्ग केवल परंपराओं का सहभागी ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। युवाओं ने महापर्व को ऐतिहासिक और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
समाज की ओर से बैठक में शामिल सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सहयोग, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का बस्तर गोंचा महापर्व पहले की तुलना में अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनेगा।
बैठक में मुरली मनमोहन कवि, जशवंत जोशी, धर्मेंद्र पांडे, पुनीत पांडे, डी.के. पांडे, मोहन जोशी, कुलेश जोशी, प्रकाश पांडे, रोहित पांडे, कौशल पांडे, विपिन पानिग्रही, कर्तव्य आचार्य, खिलेश कुमार पांडे, लकी पांडे, दिलेश जोशी, गोविंद पांडे, धर्मेश जोशी, पवन पानिग्रही, हरीश जोशी, मोहन पानिग्रही, अवल पानिग्रही, प्रमोद जोशी, सौमप्रकाश जोशी, कुनाल पांडे, जश्केतन जोशी, शुभम आचार्य, टुपेस पात्र, त्रिकांत पानिग्रही, नेत्रकांत आचार्य, योगेश पानिग्रही, नरेंद्र पांडे, सत्यजीत जोशी, दिपेस पांडे, रोशन पानिग्रही, हितेश जोशी, सौरव जोशी, दिव्यांशु पांडे, लोकेश पानिग्रही, दीपक पांडे, चंकी पांडे, बलजीत पानिग्रही एवं शुभम पांडे सहित 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अनेक युवा उपस्थित रहे।


No comments