Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नव मनोनीत एल्डरमैनों ने भाजपा संगठन का जताया आभार, जिला अध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी से कार्य करने की सीख

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   नगर पालिक निगम एवं नगर पंचायत बस्तर के नव मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी स...


जगदलपुर:  नगर पालिक निगम एवं नगर पंचायत बस्तर के नव मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नव मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नव मनोनीत पार्षद जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर विकास और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।

बैठक में नव मनोनीत पार्षदों के साथ नगर विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से समन्वय और निपुणता के साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर निगम के नव मनोनीत पार्षद राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, अतुल कौशल, आशुतोष पाल एवं लक्ष्मी कश्यप सहित नगर पंचायत बस्तर के बनमाली यादव, आशा पाटिल और बसंती पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, रौशन झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

नव मनोनीत पार्षदों ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात।

जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने दी बधाई, जनहित में कार्य करने का किया आह्वान।

संगठन को मजबूत बनाने और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने पर दिया जोर।

No comments