जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा: भारतीय जनता पार्टी के लोहण्डीगुड़ा मंडल अंतर्गत गढ़िया शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मासिक बैठ...
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा: भारतीय जनता पार्टी के लोहण्डीगुड़ा मंडल अंतर्गत गढ़िया शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी भरत कश्यप और बैठक प्रभारी अजय बघेल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीति एवं रीति के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बोंजाराम मौर्य, सुदरू सेठिया, निरंजन बघेल, धनसिंह ठाकुर, अर्जून यादव, डमरू मंडावी, चेतन ग्वाल, कमलदेव कश्यप, सामनाथ, झूलूराम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments