Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 13 मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार और DLP महाअभियान पर बनी रणनीति

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव क...

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) महाअभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रत्येक मंडल में DLP महाअभियान को गति देने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक अभियानों को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और युवा मोर्चा इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा, विकाश पात्रों, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य, राहुल सोनी सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

No comments